पंजाब जा रहे केजरीवाल को घेर कर स्टेशन पर महिलाओं ने दिखाईं चूड़ियां
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले पूर्व मंत्री संदीप सीड़ी कांड तो अब पंजाब चुनावों की तैयारी के लिए गुरूवार केजरीवाल लुधियाना जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन इस दौरान अरविंद केजरीवाल का सामना भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं से हुआ। जहां महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का जबरदस्त विरोध किया।
उन्होंने केजरीवाल को चूड़ियां दिखाने की कोशिश भी की और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसके बाद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी किसी तरह केजरीवाल को महिलाओं से बचाकर वहां से ले गए। भाजपा महिला कार्यकार्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ खुल कर बोलें। इसके अलावा महिला कार्यकार्ताओं ने राशन कार्ड के लिए महिला का यौन शोषण करने आरोपी पूर्व मंत्री संदीप कुमार का बचाव करने के लिए आशुतोष को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की। इस पूरे मामले पर दिल्ली की आप सरकार ने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। आप ने इसे हमले की साजिश बताया।
इस मामले में मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस और बीजेपी पर निशाना साधा। कहा- “पुलिस की मौजूदगी में बदसलूकी हुई और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाए गए थे। जाहिर है सब कुछ प्री-प्लान था।“ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और भाजपा मिलकर केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रहे हैं? क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी?
मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और बीजेपी मिलकर @ArvindKejriwal पर हमले की साजिश रच रहे हैं? क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी?
— Manish Sisodia (@msisodia) September 8, 2016
संदीप सीडी कांड:CD में दिख रही महिला पहुंची थाने,किये नए खुलासे
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -