टॉप 50 बिजनेस वुमन में नीता अंबानी सबसे पॉवरफुल
फोर्ब्स द्वारा हाल ही में एशिया की 50 पॉवरफुल बिजनेसवुमन की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी टॉप पर हैं। उन्हे इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप 50 महिलाओं में भारत की 8 महिलाएं शामिल है। टॉप 50 महिलाओं की इस लिस्ट में चीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर और न्यूजीलैंड की महिलाएं शामिल है।
इस लिस्ट में उन महिलाओं के नाम शामिल किए गए है जिन्होने बिजनेस में दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चली है। और बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है। जिसमें लैंगिक समानता उनके लिए कोई रूकावट नही बनी है।
1. नीता अंबानी
नीता अंबानी 52 वर्ष की है। और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन है। वे भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी जानी जाती है। उनके पति मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन है। नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 में हुआ था। वे मुंबई में एक मिडिल क्लास ज्वांइट फैमेली में पली-बड़ी है। उनके पिता सीनियर एक्जीक्यूटिव तथा उनकी मां एक हाउसवाइफ है। नीता अंबानी ने अपना करियर एक स्कूल टीचर के रूप में शुरू किया था। वर्ष 2003 में उन्होने धीरूभाई अंबनी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। 2015 में नीता अंबानी का ये स्कूल भारत टॉप इंटरनेशनल स्कूल में पहले स्थान पर था। इसके अलावा आइपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस भी है। नीता अंबानी फुटबॉल र्स्पोट्स डेवलपमेंअ लिमिटेड की फाउंडर और चेयरपर्सन भी है। उन्होने ही 2014 मेंं इंडियन सुपर लीग लांच किया था। नीता अंबानी एक बिजनेस वुमन होने के साथ ही सोशल वर्क पर भी ध्यान देती है। उन्होने कइ्र्र सारे अवार्ड भी जीत चुकी हैं वे बिजनेस में ही नही यूथ के बीच भी फेमस हैं।
2. अरूंधति भट्टाचार्य
अरूंधति भट्टचार्य एक सफल बैंकर के रूप में जानी जाती है। वे पहली महिला है जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयसपर्सन बनी। अरूंधति का जन्म बंगाली हिंदू ब्राह्मण फैमेली में हुआ था। उन्होने अपना बचपन भिलाई में बिताया। उनके पिता प्रॉध्युत कुमार मुखर्जी भिलाई स्टील प्लांट में काम करते थे और मां कल्याणी मुखर्जी बोकारों में होम्योपैथी कंसलटेंट थी। अरूंधति ने सितंबर 1977 में स्टेट बैंक ज्वाइन किया था। वे पहली महिला है जिन्होने इंडियन बेस्ड फॉच्यनू 500 कंपनी का नेतृत्व किया था। उन्होने 22 साल की उम्र में पीओ के रूप में स्टेट बैंक से अपना करियर शुरू किया था। और आज वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन है।
3. अंबिगा धिराज
अंबिगा धिराज म्यू सिग्मा की सीईओ है। वे पहली महिला है जो किसी भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी में सीईओ है
4. दीपाली गोयनका 46
दीपाली गोयनका वेलस्पन इंडिया लिमिटेड की सीईओ और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर है। वेलस्पन एशिया की सबसे बड़ी टैक्सआइल मैन्युफैक्चर कंपनी हैं। दीपाली इसके साथ ही वे फिक्की फलो की भी मेंबर है।
5. विनिता गुप्ता 48
विनिता गुप्ता देश की जानी मानी फार्मा कंपनी ल्यूपिन की सीईओ है। विनिता गुप्ता अमेरिका से जे.एल. कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है वे देश की पॉवरफुल बिजनेस वुमन्स में गिनी जाती हैं
6. चंदा कोचर
चंदा कोचर को देश की सबसे प्रभावशाली और पॉवरफुल बिजनेस वुमन के रूप में जाना जाता है। वे फिलहाल आइसीआइसीआई बैंक में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ है। शॉिंपग रीटेल बैंकिंग में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनका जन्म राजस्थान में हुआ था। चंदा कोचर ने अपने करियर की शुरूआत इंडस्ट्रीयल क्रेडिट इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया से मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में किया था।
7. वंदना लुथरा 56
वंदना लुथरा एक भारतीय एंटरप्रन्योर है। वे वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की फाउंडर हैं। वर्ष 2013 में उनके बिजनेस के क्षेत्र में योगदान को लेकर उन्हे भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 2015 में वे फार्च्युन इंडिया की सबसे पावरफुल वुमन्स की लिस्ट में 33वें स्थान पर चुना गया था।
8. किरन मजूमदार शाह 63
किरण मजूमदार शाह देश की सबसे शक्तिशाली बिजनेस वुमन्स में गिनी जाती है। वे बायोकॉन लिमिटेड कंपनी की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है। बॉयोकॉन लिमिटेड एक बॉयोटेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी है जो बंगलुरू में स्थित है। साइंस और केमेंस्ट्री में उनके योगदान के लिए ऑथमर गोल्ड मैडल से भी नवाजा गया है।
9.
|