चलती ट्रेन में चाकू और कुल्हाड़ी से वार करने लगा 17 साल का लड़का
बर्लिन में रेल यात्रियों के लिए यात्रा उस समय मुसीबत बन गई जब यात्रियों पर चाकू और कुल्हाड़ी से वार होने लगे। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार बर्लिन के दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग के निकट एक स्थानीय ट्रेन पर एक 17 साल के लड़के ने हमला बोल दिया। इस लड़के की पहचान अफगानिस्तान के निवासी के रूप में की जा रही है। और इसकी उम्र 17 साल बताई जा रही हैं। उसने ट्रेन में कई हमलें किए जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। किशोर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की और इसी दौरान वह मारा गया।
बवेरिया राज्य के गृह मंत्री जोएचिम हेर्रमन्न ने बताया कि हमलावर जर्मनी में अकेले नाबालिग के रूप में आया था और वह निकटवर्ती ओचसेनफर्ट में रह रहा था। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस बात की काफी संभावना है कि यह इस्लामी चरमपंथी द्वारा किया गया हमला है।’’ हमलावर ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा रहा था।
यह हमला बवेरिया के वुर्जबर्ग एवं त्रेउचलिंगेन के बीच चलने वाली ट्रेन में कल रात रात करीब सवा नौ बजे किया गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘वुर्जबर्ग में पहुंचते ही एक व्यक्ति ने यात्रियों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया।’ उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कई अन्य मामूली रूप से घायल हैं।’’ इसके अलावा 14 लोगों को सदमा लगने के कारण उनका उपचार किया गया।