Saturday, September 16th, 2017 15:54:17
Flash

रियालिटी शो ने बदल दी इन सितारों की किस्मत, बॉलीवुड में मिल गई एंट्री




रियालिटी शो ने बदल दी इन सितारों की किस्मत, बॉलीवुड में मिल गई एंट्रीEntertainment

Sponsored




बॉलीवुड में आना कोई हंसी-खेल नहीं है। टीवी में तो आपको जैसे-तैसे छोटा-मोटा रोल मिल भी जाता है लेकिन बॉलीवुड में एक छोटे से रोल के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है। आज आप बॉलीवुड में जितने भी सितारे देख रहे हैं वो सभी अपने मेहनत के दम पर ही टिके हुए है। कई सेलिब्रिटी सीधे बॉलीवुड में एंटर हुए तो कई लोग टीवी के जरिए या रियालिटी शो के जरिए यहां पहुंचे।

आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियालिटी शो से में हिस्सा लेकर बॉलीवुड पहुंचे। इसमें सबसे पहली लिस्ट पर तो आयुष्मान है जिनका आज यानि 14 सितंबर को बर्थडे है। आयुष्मान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। फिल्मों में आने से पहले उन्हें वीजे, आरजे के तौर पर काम करना पड़ा।

आयुष्मान पंजाबी बॉय है और उनके पिता एक एस्ट्रोलॉजर है जो लोगों को उनका भविष्य बताते हैं। जब आयुष्मान 17 साल के हुए तो उन्हें वीटीवी के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया। फिर उन्होंने एमटीवी रोडीज जीता और वे सभी के नज़र में आ गए। इसी रियालिटी शो के बाद आयुष्मान ‘विक्की डोनर’ में नज़र आए। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और आयुष्मान के करियर की गाड़ी चल पड़ी। आइए आपको बताते हैं कुछ और सितारों के बारे में जिन्होंने रियालिटी शो में अपना मुकाम बनाकर बॉलीवुड में एंट्री ली।

# सनी लियोनी

सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन इससे पहले वे बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में नजर आई थीं। महेश भट्ट की मुलाकात सनी लियोनी से बिग बॉस के सेट पर ही हुई थी। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे उनकी आने वाली फिल्म की हीरोइन होंगी। भले ही भट्ट कैंप की ये फिल्म पर्दे पर हिट साबित नहीं हुई , लेकिन सनी को इस बहाने बॉलीवुड में एंट्री मिल गई। सनी बहुत जल्द अरबाज खान के साथ तेरा इंतजार में नजर आएंगी।

# एली अवराम

एली अवराम भी फिल्मों से पहले बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद ही उन्हें मिकी वायरस जैसी फिल्म ऑफर हो गई। उन्होंने किस किस को प्यार करूं, नाम शबाना जैसी फिल्मों में काम किया। हां, लेकिन इतना जरूर है कि अगर वे बिग बॉस के घर में न होतीं, तो बॉलीवुड में दिखाई नहीं देती।

# प्रिंस नरूला

बिग बॉस 9 के विजेता बनकर रियालिटी शो के बादशाह बने प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज एक्स 2 और एमटीवी रोडीज स्प्लिट्सविला 8 भी जीत चुके हैं। उनकी पॉपुलेरिटी को देखते हुए उन्हें बड़ो बहू में साइन कर लिया गया है।

# युसूफ खान

डांस के क्षेत्र में भी कई ऐसे कोरियोग्राफर हैं, जिन्हें रियालिटी शो के जरिए अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। उनमें से एक हैं सलमान युसूफ खान। डांस इंडिया डांस के विनर बने सलमान को आज एक बेहतरीन कोरियोग्राफर माना जाता है। अपने अनोखे डांस मूव्स से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। इसलिए उन्हें सलमान खान की फिल्म टाइगर के लिए साइन कर लिया गया।

# कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की पॉपुलेरिटी को हर कोई जानता है। वह बहुत ही कम समय में एक पॉपुलर कॉमेडियन बन गए हैं। इतने की उन्होंने खुद का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो शुरू कर लिया। उन्हें एक फिल्म किस किस को प्यार करू के लिए भी साइन कर लिया गया था। जल्द ही वे फिल्म फिरंगी में नजर आएंगे।

# राघव जुयाल

स्लो मोशन डांस के किंग कहे जाने वाले राघव जुयाल डांस इंडिया डांस में एंट्री के बाद एक फेमस कोरियोग्राफर बन गए हैं। बता दें कि एबीसीडी 3 में राघव ने श्रद्धा कपूर और वरूण धवन को डांस की ट्रेनिंग दी थी। फिलहाल वे डांस प्लस का सीजन होस्ट कर रहे हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories