1988 के इस सॉन्ग पर जमकर झूमे परिणीति-आयुष्मान
- - Advertisement - -
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर आयुष्मान खुराना आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के लिए सुर्खियों पर हैं। हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच परिणीति ने अपनी और आयुष्मान की मस्ती भरी वीडियो और खूबसूरत फोटो शेयर की है। इन फोटोज में परिणीति-आयुष्मान दुर्गा पूजा के लिए तैयार कल्चरल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ही परिणीति ने लिखा है कि, यहां त्यौहारों का मौसम! हम सब की तरफ से दुर्गा पूजा की बधाई! सभी को सेहत, खुशियां और प्यार।
इस वीडियो में 1988 में आई एक्शन, रोमांटिक फिल्म ’कयामत से कयामत तक’ के सुपरहिट गाने ’गजब का है दिन सोचो जरा’ पर परिणीति-आयुष्मान समुंद्र किनारे झूमते नजर आ रहे हैं। परिणीति-आयुष्मान का ये वीडियो शूटिंग के बीच की गई मस्ती का है, जो कि वीडियो के साथ परिणीति द्वारा लिखे कैप्शन से पता चल रहा है।
A photo posted by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -