Thursday, August 3rd, 2017
Flash

आजम के विवादत बोल – फौजियों के निजी अंग काट कर महिलाएं ले रहीं हैं रेप का बदला




Politics

azam-khan-up-election-2017-evm_1489758191

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा नेता आजम खान ने सेना पर बेहद आपत्तिजनक बयान देकर फंस गए हैं। उन्होंनें कहा कि मोदी राज में देश राह से भटक गया है।देश में बैलेट से बुलेट की राह पर चल पड़ा है जिसका परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि, ‘कश्मीर में महिलाओं ने फौजियों के अंग काट लिए, असम और झारखण्ड में महिलाओं ने फौजियों को पीटा है। यह कैसा देश हैं? ऐसी घटनाओं से देश को शर्मिंदा होना चाहिए।

बीजेपी की प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान जैसे लोग आतंकवाद के बचाव में बयान देते हैं। वह हमेशा से ही ऐसा करते आ रहें हैं। वह कभी यह बयान देते हैं कि केवल मुसलमानों के कारण जीत हुई थी।

आजम खान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भगवा दुपट्टे ओढ़कर जवानी आ गई हैं। किसी वजीर ने कहा कि, ‘यह समाजवादी गुंडे हैं, तो पकडों इन्हें।’ अगर समाजवादी होते, तो पकडे़ जाते मगर यह कैसे पकडे़ जाएंगे, इनके गले में तो भगवा दुपट्टे पडें हैं अगर गिरफ्तार कर लिया तो थाने जला दिए जांएगे। लोगों को दौड़-दौड़ा कर मारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर भी हमला बोला।

हिंदुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय हो गया हैं। हिन्दुस्तान अपने रास्ते से हट रहा है। देश के सियासती लोग बैलेट की बजाए बुलेट का रास्ता अपना रहे हैं,जिसका अंजाम सामने है। कश्मीर, असम और झारखण्ड में औरतें फौजियों को पीट रही हैं। रेप की घटनाओं के बदले में महिला दहशतगर्द उनके निजी अंग काटकर ले गईं। सोचना चाहिए हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories