Sunday, September 3rd, 2017 22:07:51
Flash

अब राम रहीम बनेंगे “माली”, जानिए कितने रूपए प्रतिदिन पर करेंगे काम




अब राम रहीम बनेंगे “माली”, जानिए कितने रूपए प्रतिदिन पर करेंगे कामSocial

Sponsored




डेरा सच्चा सौदा की अरबों की जायदाद छोडऩे के बाद अब राम रहीम माली बनेंगे। जेल में रहकर अब वे माली का काम करेंगे। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें 20 सालों के लिए कैदी नम्बर 1997 से जाना जाएगा। उन्हें भी आम कैदियों की ही तरह सामान्य कपड़े पहनने होंगे। जेल में रहकर वे फैक्ट्री में तो काम करेंगे ही साथ ही उन्हें माली का काम भी दिया गया है। इस काम के लिए उन्हें 40 रूपए रोज का मेहनताना दिया जाएगा। उनकी ड्यूटी का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक है।

बता दें कि डेरा संभालने के दौरान बाबा की रोज की कमाई ही 16 लाख रूपए थी, वहीं अब वे 40 रूपए रोजाना पर काम करेंगे। बाबा राम रहीम के वकील ने बताया है कि वे सीबीआई कोर्ट की सजा के खिलाफ जल्द ही हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के दोनों अपराधों के लिए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को यह दोनों सजाएं एक के बाद एक भुगतनी होंगी। सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई। कोर्ट ने उन्हें ये सजा दो अलग-अलग मामलों में सुनाई है। सीबीआई ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले यह खबर आई थी कि गुरमीत को 10 साल की सजा मिली है। बहरहाल, गुरमीत पर 30 लाख का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है। इसमें 14-14 लाख दोनों पीड़ितो को दिए जाएंगे।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories