अपनी नई फ़िल्म में कमांडो के रोल में दिखेंगे बाबा राम रहीम
- - Advertisement - -
अपने फ़िल्मों के कारण हमेशा खबरों में बने रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां एक बार फिर अपनी नई फिल्म के द्वारा जल्द ही स्क्रीन पर धूम मचाते हुए दिखेंगे। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद राम रहीम ने ट्विटर के ज़रिए दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी आगामी फ़िल्म ‘हिन्द का नापाक को जवाब’ का पोस्टर शेयर किया है।पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद ही यह सोशल मीडिया पर छा गया।
गुरमीत राम रहीम सिंह की यह फिल्म धर्म और जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाये जाने वालो के खिलाफ हैं। बाबा यह फिल्म भारतीय सेना के द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई हैं। इस फिल्म के पोस्टर में राम रहीम और उनकी बेटी हनीप्रीत इंसां कमांडो की यूनिफार्म में नजर आ रही हैं ।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...