Friday, September 1st, 2017 23:37:15
Flash

10 साल की जेल हुई राम-रहीम को, अब डेरा पर होगा महिला-शासन!




क्या गुरमीत के पुत्र-पुत्री अथवा कथित दत्तक पुत्री बन सकते हैं डेरा प्रमुख?

उनकी अरबों रु. के साम्राज्य के उत्तराधिकारी को लेकर डेरे के भीतर और बाहर चर्चाएं जोरों पर हैं। क्योंकि डेरे का एक नियम है जिसके मुताबिक डेरा प्रमुख के परिवार का ही व्यक्ति उत्तराधिकारी नहीं हो सकता। राम रहीम की दो बेटियां अमरप्रीत कौर इंसां, चरनप्रीत कौर इंसां और एक बेटा जसमीत सिंह इंसां हैं।

प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत इंसां

इसके अलावा गुरमीत ने एक अन्य युवती को बेटी के तौर पर गोद ले रखा है, जिसका नाम है हनीप्रीत इंसां। डेरे से जुड़े लोगों की मानें तो अरबों रु. के साम्राज्य पर हनीप्रीत का दावा सबसे मजबूत है। इसकी वजह यह है कि हनी डेरे के कामकाज में राम रहीम के काफी करीब रही हैं। प्रियंका तनेजा से हनीप्रीत बनी हरियाणा के फतेहाबाद की इस युवती ने डेरा प्रमुख के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। शुक्रवार को जब अदालत से गुरमीत को जेल भेजा गया तो हेलिकॉप्टर में हनीप्रीत भी साथ में थी और डेरा प्रमुख के साथ उनका बैग लेकर चल रही थी। किन्तु चूँकि परिवार के सदस्य के डेरा प्रमुख न बनने का नियम है, और अगर वे क़ानूनी रूप से गुरमीत की वैध दत्तक पुत्री हैं, तो हनीप्रीत के उत्तराधिकार की दौड़ में भी यह नियम आड़े आ सकता है। प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत की शादी डेरा के ही अनुयायी रहे विश्वास गुप्ता से 1999 में हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग हैं। 2011 में विश्वास गुप्ता ने कोर्ट में केस दायर कर गुरमीत और हनीप्रीत में अवैध संबंधों का आरोप लगाया था।

ब्रह्मचारी विपश्यना बनेगी डेरा प्रमुख!

उक्त आकलन से डेरे में गुरमीत राम रहीम के बाद दूसरे नंबर पर मानी जाने वाली ब्रह्मचारी विपश्यना का दावा बेहद मजबूत माना जा रहा है। वह फिलहाल डेरे की चेयरपर्सन है और उसकी सामाजिक गतिविधियों का काम देखती है। विपश्यना गुरमीत के करीब होने के साथ ही, परिवार की सदस्य भी नहीं है। इसलिए उत्तराधिकारी के तौर पर उसका दावा मजबूत हो सकता है। डेरे के ही गर्ल्स कॉलेज से ग्रैजुएशन करने वाली विपश्यना फिलहाल 250 लोगों की टीम के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेशन संभालती है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related News

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories