Wednesday, September 6th, 2017 22:47:46
Flash

बंगलुरू में छेड़छाड़ का शर्मनाक वीडियो, कोई मदद के लिए नहीं आया आगे




Viral

video-of-bangluru

बंगलुरू में छेड़छाड़ का एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें दो लड़के एक लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो 31 दिसंबर की रात का है जिसमें रास्ते से जा रही एक लड़की को बाइक सवार ने बाइक से उतार कर छेड़ा। लड़की से बदतमीजी करते वक्त लड़की को करीब 35 सेकंड तक जबरन पकड़े रखा और गले लगाए रखा।

इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि कुछ ही दूर खड़े बाइक सवार लोगों में भी कोई इस लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ देर के बाद दूर खड़े लोग भी वहां से चल दिए। आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां की फेमस एमजी रोड़ और ब्रिगेड रोड़ पर भी कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हुई थी।

नए साल के जश्न के दौरान हुई थी घटना
31 दिसंबर की रात एमजी और ब्रिगेड रोड पर जश्न चल रहा था। रात 11 बजे कुछ हुड़दंगी महिलाओं और लड़कियों को छूने लगे। वे उन पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद लड़कियां अपने जूते चप्पल छोड़कर मदद के लिए भागने लगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Related Article

    No Related

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories