बप्पी दाः डिस्को किंग से राजनीति के मैदान तक का सफर
- - Advertisement - -
बप्पी दा का नाम सुनते ही हमारे जेहन में सबसे पहले डिस्को डांसर का वो गाना याद आ जाता है ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ हालांकि हम बप्पी दा को सिर्फ इसी गाने के कारण नहीं जानते है लेकिन बप्पी दा के गाने हैं ही इतने निराले कि क्या कहे। उनकी आवाज़ का जादू आज भी बॉलीवुड में कायम है।
बप्पी दा बॉलीवुड में संगीत को लेकर एक नया कॉन्सेप्ट लेकर आए। अपने म्यूजिक में उन्होंने डिस्को का तड़का लगाया और बन गए डिस्को किंग बप्पी दा। बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लहरी है और बॉलीवुड में उन्हें बप्पी लहरी के नाम से जाना जाता है। बप्पी दा 80 से 90 के दशक के ऐसे सितारे थे जिनके गानों से कोई अछूता नहीं रहा।
उनका गाना ‘जिम्मी, जिम्मी’ आज भी उतना ही फेमस है जितना पहले था। सोने से लदे बप्पी दा भले ही शरीर से मोटे हो लेकिन उनकी आवाज ऐसी है कि अच्छे-अच्छे उनके आगे पानी भरते नज़र आते है। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को हुआ था। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं।
बप्पी दा का जीवन म्यूजिक के लिए ही बना था। बॉलीवुड सिनेमा के म्यूजिक में उन्होंने ऐसा बदलाव लाया जिससे हर कोई उनके गाने पर थिरकने को मजबूर हो गया। ऐसा नहीं कि बप्पी दा सिर्फ डिस्कों में नाचने वाले गाने ही गाते थे। उन्होंने कई दर्दभरे गाने भी बनाएं जैसे ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’ जिसे सुनकर आप आज भी अपने अधूरे प्यार को याद करने पर मजबूर हो जाएंगे।
आपको जानकर बड़ा ही आश्चर्य होगा कि बप्पी दा सिर्फ तीन साल की उम्र में ही तबला बजाने लगे थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के महागायक किशोर कुमार उनके मामा है। बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने में किशोर कुमार ने अपने भांजे की काफी मदद की। बप्पी दा 19 साल की उम्र में मुंबई आए और साल 1973 में उन्हें ‘नन्हा शिकारी’ में म्यूजिक देने का मौका मिला। नेक्सट पेज पर पढ़ें पूरी स्टोरी…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -