दुनिया में माँ-बेटे के रिश्ते को सबसे प्यार भरा रिश्ता माना जाता है। लेकिन कलयुग में कुछ माँ ऐसी भी होती है जो अपने मासूम बच्चों पर इस तरह जुल्म करती है कि आपका दिल दहल जाए। उत्तरप्रदेश के बरेली में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर आप शायद यही कहेंगे कि ये महिला इसकी माँ तो नहीं हो सकती जो इतनी बेरहमी से अपने बच्चे को पीट रही है लेकिन बाद में जो सच्चाई सामने आई उसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।
इस बात की खुलासा खुद महिला के पति दीपक ने किया है। बच्चे के पिता का कहना है कि उसे शक था कि उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी पूनम उसके बच्चे को पीटती है। सच्चाई जानने के लिए उसने अपने बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया। इस कैमरे में ये महिला बच्चे को बेरहमी से पीटती हुई बेनकाब हुई। दीपक ने बताया कि बच्चे का नाम वेदांत है। उसकी मां उसे सिर्फ इसलिए पीटती है, क्योंकि पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। महिला सारा गुस्सा नन्हे से वेदांत पर उतारती थी। पुलिस तक पिटाई का वीडियो पहुंच गया है।
गौरतलब है कि दीपक चतुर्वेदी की पूनम से दूसरी शादी हुई है। कहा जा रहा है कि पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस तक पिटाई का वीडियो पहुंच गया है और वह जांच कर रही है। इस संबंध में महिला बच्चे को पीटने से इनकार कर रही है। उसने उल्टे अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।
आगे की स्लाइड में देखें वीडियो