रिलीज़ हुआ ‘बेवॉच’ का ट्रेलर, महज़ एक सेकंड ही दिखीं ‘देसी गर्ल’
- - Advertisement - -
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ’बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर को भी उसी रुप में रिलीज किया गया है जैसे अंग्रेजी के ट्रेलर को रिलीज़ किया गया था। बस हिंदी दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए इसकी भाषा हिंदी कर दी गई है। ट्रेलर में प्रियंका सिर्फ एक सीन में सिर्फ 1 सेकंड के लिए नजर आ रही हैं।
ट्रेलर में प्रियंका के कम दिखने से उनके फैन्स काफी निराश हैं। बता दें कि इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा की काफी आलोचना भी हुई है। प्रियंका ने अपने फैन्स से कहा है कि वो निराश न हों, क्योंकि फिल्म में वो पूरी तरह से दिखाई देंगी। फिल्म बेवॉच में प्रियंका एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी।
प्रियंका इस फिल्म में हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक के साथ काम कर रही हैं। फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज़ हो रही है।
- - Advertisement - -