मैच के दौरान लड़की ने किया प्रपोज, ये क्रिकेटर शर्म से हुए थे लाल
- - Advertisement - -
लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे इंडियन प्लेयर जहीर खान का आज यानी 7 अक्टूबर 37वां बर्थडे मना रहे हैं। जहीर भारत के सफल फास्ट बॉलर्स में से एक हैं। कपिल देव के बाद वो टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। 6 फीट एक इंच लंबे इस खेल क्रिकेटर को शानदार खेल के लिए तो याद किया ही जाता है लेकिन वे एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे।अब तक नहीं की शादी
जहीर ने अब तक शादी नहीं की है, परन्तु कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। जहीर खान कभी एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। शुरू में उन्होंने इस रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। जब दोनों कई बार साथ घूमते स्पॉट हुए तो बात सामने आई।
चर्चा यहां तक थी कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद ये जहीर शादी करने वाला है, लेकिन अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर मीडिया में आ गई। आठ साल के रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद जहीर और ईशा से इस विषय में कोई बात नहीं की।
- - Advertisement - -
दिया था फ्लाइंग किस
बेंगलुरु में पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए तीसरा टेस्ट मुकाबले के दौरान दिखी थी। पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए गए 570 रनों का जवाब देने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ क्रीज पर थे। तभी कैमरा मैच देख रही एक लड़की की ओर घूमा, जहां वो ’’आई लव यू जहीर’’ लिखा पोस्टर लेकर काफी देर से दिखा रही थी। जैसे ही लड़की स्कोर अपडेट करने वाली स्क्रीन पर आई, जहीर खान का चेहरा देखने लायक था। हालाकि युवराज सिंह सहित साथी खिलाड़ियों के उकसाने के बाद जहीर खान भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने फ्लाइंग किस किया। वहीं लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। आप भी इस वीडियो में यह देख सकते हैं…
- - Advertisement - -