अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ये वर्ल्ड के चर्च
- - Advertisement - -
जैसे कि भारत में होली, दिवाली और ईद, वैसे ही दुनियाभर में क्रिसमस एक ऐसा फेस्टिवल है जो हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुसार, इसी दिन प्रभु यीशु (ईसा मसीह) का जन्म हुआ था। क्रिसमस पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों के चर्चों में इस समय जबर्दस्त रौनक देखने को मिलती है। ये चर्च जितने अपने चमत्कारों के लिए फेमस हैं, उतने ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिसमस के अवसर पर हम आपको रूबरू कराने जा रहे है वर्ल्ड के फेमस और ब्यूटीफुल चर्च के बारे में जिसका सेलिब्रेशन है एक बार जरूरत देखने लायक…
Sagrada Familia, Barcelona, Spain
अंटोनी गउड़ी नाम की कैटलन वास्तुकला में बना ये चर्च स्पेन के सबसे बड़े कैथोलिक चर्चों में से एक है। इस चर्च का निर्माण कार्य वर्ष 1882 में शुरू किया गया था। चांदनी रात में ऐसा लगता है कि बच्चों को उपहार देने संता आ ही गए हों। 7 नवंबर 2010 को इसे पूरी तरह ओपन कर दिया गया। यह चर्च इतना सुंदर और आकर्षक है कि इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।
Saint Basil’s Cathedral, Moscow, Russia
यह चर्च मास्को की रेड स्क्वेयर नाम की जगह पर है। इस चर्च का निर्माण 1555 से लेकर 1561 के समय में किया गया था। यह मास्को की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह इतना सुंदर है कि इसे भी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में गिना जाता है।
Notre Dame de Paris, Paris, France
सबसे खूबसूरत चर्चों में से एक है नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च। यहां कि संदरता को चार चांद लगाते है यहां के नाटकीय टावरों, शिखर, कांच और प्रस्तरप्रतिमा। इस चर्च को पेरिस का दिल भी कहा जाता है।
St. Peter’s Basilica, Rome, Italy
रोम के इस चर्च का निर्माण वर्ष 1506 से 1615 के बीच किया गया था। यह दुनिया के सबसे विशाल चर्चों में से एक माना जाता है। जमीन तल से इस चर्च की ऊंचाई लगभग 136 मी. है। इसे रोम की सबसे प्रसिद्ध जगह माना जाता है और रोम और इटली की सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह भी यहीं मानी जाती है।
Westminster Abbey, London, England
वेस्टमिंस्टर एब्बे लंदन की सबसे खास और प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह चर्च यहां के प्रसिद्ध वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास ही स्थित है। यह यूनाइटेड किंगडम में सबसे उल्लेखनीय धार्मिक इमारतों में से एक है। इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।
St Paul’s Cathedral, London, England
ये चर्च लंदन के पहाड़ों में स्थापित है। माना जाता है कि यहां का मूल चर्च 604 ईसवी में बनाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वह विलुप्त हो गया। आज जो चर्च स्थापित है, उसका निर्माण 17वीं सदी का माना जाता है।
Church of the Nativity, Bethlehem, Palestinian territories
इस चर्च को 327 ईसवी का माना जाता है। ये चर्च बेहद खूबसूरत है और ईसाई धर्म में कई कारणों से बहुत ही खास माना जाता है। यह विशाल और सुंदर होने के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि इसी जगह को यीशु की जन्मस्थली माना जाता है। इसे विश्व धरोहरों में से एक है।
Church of the Holy Sepulchre, Jerusalem, Israel
ये चर्च ईसाई धर्म की सबसे खास जगहों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस जगह का संबंध भगवान यीशु से माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस पर्वत पर यह चर्च स्थापित है, उसी पर्वत पर भगवान यीशु को दफनाया गया था, जिसके कारण इस चर्च को बहुत ही पवित्र माना जाता है।
Saint Mark’s Basilica, Venice, Italy
वेनिस चर्च वास्तुकला के सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है। यह इस शहर की पहचान के रूप में जाना जाता है और यहां की सबसे फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। इस चर्च का निर्माण वर्ष 1650 में किया गया था।
Hagia Sophia, Istanbul, Turkey
हागिया सोफिया दुनिया के प्राचीन और आकर्षक चर्च में से एक है। हालांकि, यह अब इस्तांबुल का एक संग्राहलय है, जिसे चर्च के रूप में भी जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण बीजान्टिन सम्राट जस्टीनिन के द्वारा पूरा किया गया था।
- - Advertisement - -