Women’s Day Special : भारत के सबसे खूबसूरत लड़कियों वाले शहर
लखनऊ
जी हां लखनऊ भी इस लिस्ट में शामिल है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी और यूपी के स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन डेस्टीनेशन है। लखनऊ की लड़कियां भी काफी खूबसूरत होती हैं। लखनऊ में और इसके आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें ऐतिहासिक स्थल, उद्यान, मनोरंजन स्थल एवं शॉपिंग मॉल आदि हैं। यहां कई इमामबाड़े हैं। इनमें बड़ा एवं छोटा प्रमुख है। प्रसिद्ध बड़े इमामबाड़े का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। यहां कुकरैल फारेस्ट है जो कि एक पिकनिक स्पॉट है। यहां घड़ियालों और कछुओं का एक अभयारण्य है। यह लखनऊ के इंदिरा नगर के निकट, रिंग मार्ग पर स्थित है। इनके अलावा रूमी दरवाजा, छतर मंजिल, हाथी पार्क, बुद्ध पार्क, नीबू पार्क मैरीन ड्राइव और इंदिरा गाँधी तारामंडल भी दर्शनीय हैं। लखनऊ-हरदोइ राजमार्ग पर ही मलिहाबाद गांव है, जहां के दशहरी आम विश्व प्रसिद्ध हैं। लखनऊ का अमौसी हवाई अड्डा शहर से बीस किलोमीटर दूर अमौसी में स्थित है।
ट्रेवल्स की खबरों से अपडेट रहने के लिए यूथेन्स पर रोज देखे ट्रेवल सेक्शन
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा है तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तो से शेयर करें।
लोगों की सोच को बदलता शहीद की बेटी का ये वीडियो