उम्रभर रहना है जवान तो अपनाइए ये ट्रीटमेंट
दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो हर समय सुंदर और फिट रह सकता हो। हालांकि ये बात इंसान के हाथ की भी नहीं है।, लेकिन लंदन,बर्लिन और न्यूयॉर्क में डीएनए बयूटी कलीनिक खुल रहे हैं। इनमें सवंरने से पहले डीएनए टेस्ट किया जाता है । इससे पता चल जाता है कि शरीर को या स्किन को किस तरह के बयूटी ट्रीटमेंट की जरूरत है।
इस टेस्ट के बाद जेनेटिक बीमारियों के बारे में भी बताया जाता है। लंदन में ऐसा ही एक कलीनिक जेनेयू में है। यहां छह महीने के थैरेपी कोर्स की कीमत तीन लाख रूपए है। ये कंपनी किसी का भी बयूटी ट्रीटमेंट करने से पहले उसका डीएनए टेस्ट करती है। इससे पता चल जाता है कि स्किन को किस तरह की क्रीम की जरूरत है। फिर वो क्रीम उसी इंसान के लिए तैयार की जाती है।
जेन्यू का कहना है कि डीएनए टेस्ट की मदद से हमेशा यंग बने रहना नए जमाने का ट्रेंड है। उनकी कलीनिक में लोग अपनी लार का सैंपल देते हैं। इससे बेसिक डीएनए टेस्ट एक घंटे में हो जाता है। फिर सैंपल को इंपीरियल कॉलेज में भेजते हैं। वहां से दो दिन में टेस्ट रिपोर्ट मिल जाती है। इसके जरिए पता चलता है कि किसी इंसान की स्किन खुद का कितना बचाव कर सकती है।