रणवीर की ये फोटो देख नाराज ना हो जाएं दीपिका
- - Advertisement - -
इस समय आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फिल्म बेफिक्रे सुर्खियों में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी स्टारर जबरदस्त रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि, अब तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले दोनों की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसे देखकर रणवीर की कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण कहीं नाराज ना हो जाएं।
दरअसल, रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने हार्पर बाजार ब्राइड मैगजीन के अक्टूबर इश्यू के लिए एक फोटोशूट कराया है। इसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मैगजीन के कवर पर दोनों की फोटो नजर आ रही है और इसमें लिखा हुआ है, ‘When Ranveer Met Vaani’ (जब रणवीर वाणी से मिले)। गौरतलब है कि यह उन फिल्मों में से एक है जिसके बारे में शूटिंग शुरू होने के पहले दिन से बात हो रही है, लेकिन अब फिल्म एक नया इतिहास रचने जा रही है। फिल्म के लीड कलाकार रणवीर सिंह और वाणी कपूर 10 अक्टूबर को इसका ट्रेलर पेरिस के एफिल टॉवर से जारी करेंगे। इस बात की जानकारी फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है।
ये पहला मौका होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर एफिल टॉवर से जारी किया जाएगा। यह एक लव स्टोरी है जिसकी ज्यादातर शूटिंग पेरिस में हुई है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि इस फिल्म के ज़रिए रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने ऑन-स्क्रीन किसिंग के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। इस फिल्म में 23 लिप किस देखने को मिलेंगे। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा सात साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ’रब ने बना दी जोड़ी’ थी जो साल 2008 में आई थी। ग़ौरतलब है कि रणवीर सिंह और वाणी कपूर दोनों के फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज प्रोडक्शन की फिल्म से हुई थी। रणवीर ने ’बैंड बाजा बारात’ और वाणी कपूर ने ’शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म नौ दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -