बिपाशा सहित इन एक्ट्रैस के रहे थे शादी से पहले अफेयर
काफी दिनों तक अपनी शादी पर सस्पेंस बनाए रखने के बाद आखिरकार करण और बिपाशा ने अपनी शादी की डेट फाइनल कर ही दी। इस कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में अपनी शादी की डेट अपने फैन्स के सामने रख दी है। दोनों 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
करण के पहले बिपाशा का जॉन के साथ अफेयर था। दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में अलग हो गए। यहां हम आपको ऐसी ही एक्ट्रैस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके शादी से पहले कहीं और अफेयर रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो एक्ट्रैस…
रेखा
रेखा का विनोद मेहरा से शादी के पहले अमिताभ से अफेयर था। दोनों की लव स्टोरी सिलसिलसिले फिल्म से शुरू हुई थी। जब दोनों को लगा कि इस लव स्टोरी का कोई फ्यूचर नहीं है तो दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करना ही ठीक समझा। इसके बाद अमिताभ ने जया से और रेखा ने विनोद मेहरा से शादी कर ली।
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक से शादी होने के पहले ऐश्वर्या का अफेयर सलमान खान से था। दोनों की लव स्टोरी ’हम दिल दे चुके’ फिल्म के दौरान शुरु हुई थी। शुरुआत में तो इस रिलेशन में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या को लगा कि सलमान उन्हें चीट कर रहे हैं तो ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। कई बार सलमान ने ऐश्वर्या को पीटा भी था। सलमान के बाद ऐश्वर्या के अफेयर की खबरें विवेक के साथ भी आती रहीं। लेकिन फाइनली ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
करिश्मा कपूर
संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा का अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर था। दोनों की तो सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन सगाई टूट गई। सगाई टूटने के पीछे कारण था कि अमिताभ ने सहारा के हेड सुब्रत रॉय से करिश्मा की नजदीकियों का पता लगाने के लिए करिश्मा के पीछे जासूस लगा दिए थे। नतीजा, करिश्मा और अभिषेक की सगाई टूट गई। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या और करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली थी। संजय और करिश्मा का तलाक हो चुका है।
करीना कपूर
सैफ से शादी करने से पहले करीना शाहिद कपूर के साथ रिलेशन में थीं। इन दोनों की कैमेस्ट्री को आप ’जब वी मेट’ में देख सकते हैं। हालांकि 2004 में आई फिल्म ’फिदा’ के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था। दोनों का रिलेशनशिप 4 साल तक चला और फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 2008 में आई ’टशन’ के दौरान करीना को सैफ से प्यार हो गया और 2012 में दोनों ने शादी कर ली। इसके अलावा शाहिद ने 2015 में दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी कर ली।
शिल्पा शेट्टी
अक्षय और शिल्पा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इस दौरान ही इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन जल्द ही शिल्पा को पता चल गया कि अक्षय उन्हें और उनकी बेस्ट फ्रैंड ट्विंकल दोनों को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अक्षय ने ट्विंकल से शादी कर ली। इसके बाद 2009 में शिल्पा शेट्टी ने भी यूके बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली।
|