गुप डेटिंग के हैं बहुत फायदे
ग्रुप डेटिंग होता है और पॉकेट फ्रेंडली भी। एकदूसरे को समझने के लिए एकांत जरूरी तो है, लेकिन इतना भी नहीं। कयोंकि अब स्थिति बदल गई हैं। अब फोन और मैसेज ने ये सब आसान कर दिया है। लेकिन अगर आप ग्रुप डेटिंग करते हैं, तो इसके बहुत फायदे हैं। आप डेटिंग के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।
ग्रुप डेटिंग का पहला फायदा ये है कि पैसे की बचत होती है। खासतौर से जो कमा नहीं रहे या जो जॉब कर रहे हैं वो भी इसे बचत बताते हैं।
इससे बड़ा फादा सुरक्षा और बेफिक्री का है। लड़का-लड़की अकेले जाएं, तो स्वाभाविक है कि वो डरते हैं। साथ ही कई लोग उन्हें अजीब निगाहो से देखते हैं, जिससे वे अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं।
कई बार अलग तरह के लोग इन लवर्स के साथ गलत तरह से पेश आते हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रुप डेटिंग अच्छी है। जिसमें आप साथ भी रहते हैं और मौज-मस्ती भी हो जाती है।
लड़कियां कितनी भी मॉडर्न कयों न हो जाएं, अकेले डेटिंग करने में जिझकती हैं। पर ग्रुप में ये संकोच जरा खत्म हो जाता है। सभी घंटे दो घंटे में इतना घुलमिल जाते हैं कि लगता ही नहीं कि पहली बार मिले हैं। और हम भी यही चाहते हैं कि अकेले के अलावा अपने पार्टनर को ग्रुप में समझें। जिसमें पार्टनर की खूबियां और कमियां खुलकर सामनी आती हैं।
पैरेंट्स से परमिशन मिल जाए तो ग्रुप डेटिंग का मजा और बढ़ जाता है। इसमें साथ में अपने फ्रेंड्स तो होते ही हैं साथ ही पार्टनर भी आपके करीब रहता है।