म्यूजिक थैरेपी के फायदे हैं कमाल
म्यूजिक का हमारे शरीर और हमारे मन पर गहरा प्रभाव होता है। म्यूजिक सुनना कई लोगों की हॉबी होती है। आजकल तो म्यूजिक को प्रोफेशन के तौर पर लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूजिक थैरेपी से हमारा तनाव कम होता है और हम स्वस्थ्य रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो म्यूजिक थैरेपी के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं म्यूजिक थैरेपी के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो आप पहले नहीं जानते होंगे…
म्यूजिक थैरेपी को कई हॉस्पिटल्स में मरीज को होने वाले दर्द को दूर करने के लिए यूज किया जाता है। इसके अलावा भी म्यूजिक के कई फायदे हैं लेकिन कई लोग म्यूजिक बॉडी को रिलेक्स करने के लिए सुनते हैं। म्यूजिक को ध्यान से सुनना आपके मन को शांति दे सकता है। आपको हर दिन म्यूजिक के साथ मेडिटेशन करना चाहिए। इसके लिए आप सॉफ्ट रॉकिंग सॉन्ग्स, ट्रेडिशनल म्यूजिक, विंड चाइम्स म्यूजिक या फिर सॉफ्ट टोन्स वाला म्यूजिक सुन सकते हैं।
लोगों का डिफरेंट म्यूजिक को सुनने के बाद डिफरेंट टाइप का ही रिएक्शन होता है। यदि हम रॉकिंग म्यूजिक और क्लासिकल म्यूजिक का एक्जाम्पल लें तो क्लासिकल म्यूजिक को हम ज्यादा अच्छी तरह से फील कर सकते हैं। क्योंकि रॉकिंग म्यूजिक ज्यादा शोर वाला होता है इसलिए इसे ठीक तरह से फील नहीं किया जा सकता।
यह बात चौंकाने वाली नहीं है कि म्यूजिक आपके मूड से जुड़ा हुआ है। कई लोग जब उदास होते हैं तो म्यूजिक सुनते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को साबित किया है कि म्यूजिक सुनना आपके दिमाग को बूस्ट कर सकता है।
एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार म्यूजिक सुनते समय उसके जो वाइब्रेशन्स होते हैं वो हमारे दिमाग की वेव्स को उत्तेजित करते हैं। वहीं दूसरी और ये वाइब्रेशन्स आपके दिमाग की वेव्स को शांत भी कर सकते हैं। आप मेडिटेशन के जरिए अपने दिमाग की पॉजिटिव वेव्स और वाइब्रेशन्स को आसानी से सुन सकते हैं।
म्यूजिक आपके ब्रेन को सबसे अच्छी तरह से रिफ्रेश कर सकता है। ये कई तरह की भावनात्मक और शारीरिक बीमारियों का इलाज करने में भी मदद करता है। डेमेंटिया, ऑटिज्म और इंसोमनिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए भी म्यूजिक थैरेपी का यूज किया जाता है। इसके अलावा आजकल डिप्रेशन से गुजरने वाले लोगों का इलाज भी म्यूजिक थैरेपी के द्वारा किया जा रहा है। इस थैरेपी के बाद इंसान की बॉडी न केवल जल्दी से रिकवर होती है बल्कि उसका दिमाग भी तेज हो जाता है।
म्यूजिक आपकी हैल्थ प्रॉब्लम्स का सबसे अच्छा सॉल्यूशन हो सकता है। ये आपके इमोशन्स को बाहर निकालता है जिससे आप अवसाद से घिरने से बच जाते हैं। आजकल म्यूजिक थैरेपिस्ट बीमारियों को दूर करने के लिए म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि इससे लोगों के सबकॉन्शियस माइंड को रिकवर करने में मदद मिलती है।
|