पर्पल फूड : 2017 का सबसे बड़ा फूड ट्रेंड
साल बदलते ही फूड का ट्रेंड भी बदल जाता है। अच्छा भी है इससे लोगों को अलग फ्लेवर के साथ कुछ अलग टेस्ट करने को मिलता है। फूड एक्सपट्र्स के अनुसार इस साल यानि 2017 का जो सबसे बड़ा फूड ट्रेंड है वो है पर्पल फूड। यानि ऐसा फूड जो पर्पल कलर का हो। अब आप सोच रहे होंगे, ऐसे कौन से फूड हो सकते हैं, जो रंग में पर्पल हों। तो हम आपको बताते हैं इस साल के बेस्ट पर्पल फूड की वैरायटीज के बारे में। ये फूड आपको बड़े होटल और रेस्टोरेंट में इस बार चखने को मिल सकते हैं। ये फूड सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी लाभदायक हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आप अपने दिल को तो सुरक्षित रख सकते हैं साथ ही कैंसर से बचाव करने के साथ ही और एनर्जी से भरपूर भी रहेंगे।
पर्पल कैबेज- बैंगनी पत्तागोभी
इसमें फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं, वे इसे ट्राय करें।
पर्पल कैरट-
यानि बैंगनी रंग की गाजर। इसमें फाइबर तो अधिक मात्रा में होते हैं साथ ही ये लो कैलोरी फूड है। इसे सलाद में शामिल कर सकते हैं।
पर्पल कॉलीफ्लॉवर- बैंगनी रंग का फूलगोभी
इसमें एंटीकैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे ये आपको कैंसर से बचाता है।
बीटरूट-
चुकंदर, ये आपका खून तो साफ करता ही है साथ ही सुपरफूड भी है।
पर्पल अकाई बैरीज-
साधारण बैरीज के मुकाबले ये ज्यादा हैल्दी है। हेल्दी हार्ट के लिए ये बैरीज ड्रिंक काफी फायदेमंद है।
- - Advertisement - -