हिमालय की गोद में बसी ‘‘खूबसूरत झीलें’’

हम सब वैसे तो प्रकृति के करीब रहना पसंद करते है लेकिन कई कारणों से हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। हमारे आसपास से प्रकृति कही दूर होती जा रही है। लेकिन प्रकृति में कई ऐसी चीजे भरमार है जिनसे मन को शांति और सुकून मिलता हैं। भारत में हिमालय और जम्मू को भारत का स्वर्ग कहा जाता हैं। इस स्वर्ग में हम आपको बताने वाले है कुछ खूबसूरत झीलों के बारें में…
1. सातताल झील, भीमताल
सातताल झील ताजे पानी की सात झीलों का एक समूह है। ये उत्तराखंड में भीमताल और नैनीताल के मध्य में है। सातताल झील में पन्ना ताल, नल दमयंति ताल, पूर्णा ताल, सीता ताल, राम ताल, लक्ष्मण ताल, सुखा ताल और खुरदुरिया ताल ये सात झीलो का समूह है। यह माहरा गांव घाटी में स्थित है, जो कि मीठे पानी की झील है। यह उत्तराखंड की बेमिसाल झीलों में से एक है। इस झील के किनारे बैठकर आप प्रवासी पक्षियों, झील के उथल पुथल करती लहरों और मछलियों की अठखेलियों का आंनद उठा सकते हैं। यह झील फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।
2. मनसर झील, जम्मू
घूमने फिरने के लिए जम्मू में सबसे फेमस झील, मनसर झील हैं। ये जम्मू से 62 किमी दूर हैं। इसके किनारें पर भगवान शेषनाग का एक मंदिर भी है जो दर्शनीय है। इस पवित्र स्थल और मानसरोवर की पवित्रता के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। यहां पर्यटक इस स्थल के दर्शन करने के साथ साथ मछलियों की अठखेलियों का आंनद भी उठा सकते हैं।
3. नागिन झील, श्रीनगर
धरती के स्वर्ग के नाम से प्रख्यात कश्मीर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक हैं। ये कोई अलग झील नही हैं। ये फेमस झील डल झील का ही एक भाग है। ये झील झबरवन पहाड़ो की तलहटी में स्थित है। जो कि श्रीनगर में है। डलझील हाउसबोट और शिकारे के कारण काफी फेमस हैं।
4. पैंगोंग झील, लद्दाख
पैंगोंग झील खारे पानी की खूबसूरत झील हैं। इस झील की लंबाई 134 किमी हैं। जो लद्दाख में सबसे उंचाई पर हैं। इस खूबसूरत झील वाली जगह पर सर्दियों में बहुत बर्फ पड़ती हैं। और सर्दियों में इस झील का पानी जम जाता हैं जो प्रवासी पक्षियों को बड़ी संख्या मे आकर्षित करता हैं। इस झील के पानी में ब्रह्मिनी बतख मुख्य रूप से पाई जाती हैं।
5. रेणुका झील, सिरमौर
रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी और खूबसूरत झील हैं। ये झील हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिलें में हैं। यह एक बहुत ही खुबसूरत स्थत हैं, यहां चारों और हरियाली देखने को मिलती हैं। माना जाता है कि यह झील रेणुका देवी का प्रतिरूप है। इस झील के पास भगवान शिव और देवी रेणुका के मंदिर भी हैं। इसलिए यह झील तीर्थ स्थल भी मानी जाती है।
6. रिवालसर झील, मंडी
रिवालसर झील भी हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। ये झील जिला मंडी से 24 किमी दूर रिवालसर में स्थित है। ये झील समुद्री सतह से 1360 मीटर की ऊंचाई पर है। यह झील हिन्दुओं, सिखों और बौद्धों के लिए पवित्र स्थल है। यह झील छोटे अस्थायी द्वीपों के लिए भी जाना जाता है। यहां हर समय सैकड़ों श्रद्धालु घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरती अपने आप में ही एक अद्भूत नजारा है।
7. सूरज ताल
सूरज ताल के बारें में ये कहा जाता है कि ये पवित्र झील हैं। जिसमें सूर्य भगवान का वास हैं। यह झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति घाटी में स्थित हैं। यह चोलामु और गुरडोंगमार झीलों के बाद भारत में तीसरी सबसे ऊंची झील है और दुनिया में 21 वीं सबसे ऊंची है। इस झील में हर साल भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है जो भगवान को प्रसन्न करने आना चाहते हैं।
8. चांगू झील, सिक्किम
त्सोंगमो या चांगू झील पूर्वी सिक्किम में स्थित है, जो गंगटोक से करीब 40 किमी आगे है। यह झील सिक्किम के आकर्षणों में से एक है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और व्यापक विविधता के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस झील के बारे में एक विशेषता है। भारतीय डाक सेवा ने वर्ष 2006 में इस झील को समर्पित एक टिकट जारी किया था।
9. सुमेंदु झील, दार्जिलिंग
सुमेन्दु झील दार्जिलिंग जिले के निर्मल पहाडिय़ों पर बसा एक बेहद आकर्षक स्थल है। जिसे मिरिक का दिल कहा जाता है। इस झील के पास के चाय के बागानों, घाटियों की नैसर्गिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहाँ आने वाले पर्यटक इस झील की सुंदरता में ही खो से जाते हैं। अद्भुत नज़ारा है।
10. सेला झील
सेला झील अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी राज्य में दुनिया की सबसे ऊंची सेला दर्रा पास पर स्थित है। इस झील का पानी नीला है जिसपर सूरज जब अपनी किरणें बिखेरता है तब इसका दृश्य और भी लुभावना हो जाता है। सर्दियों में इस का पानी जम जाता है जिसपर पर्यटक स्कीइंग करने का आंनद उठाने है।