भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भगवा गमछा ओढ़कर पवन सिंह सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए। मनोज तिवारी और रविकिशन के बाद पवन सिंह तीसरे ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं, जिन्होंने BJP का दामन थामा है। आपको बता दें कि पवन सिंह के अब तक सैकड़ों एलबम आ चुके हैं। पहले पवन सिंह भक्ति गीत अधिक गाते थे। फिर धीरे-धीरे इनके गाने फेमस होने लगे।
ये गाने भोजपुरी दर्शकों और श्रोताओं की जुबान पर चढ़ें हैं
फिर तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने पवन को फेमस कर दिया। गाने फेमस होने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के ऑफर आने लगे। कुछ सालों के बाद पवन सिंह भोजपुरी फिल्म में काम करने लगे। आज भोजपुरी के फेमस एक्टरों के नामों में बच्चों-बच्चों की जुबान पर है, पवन सिंह का नाम।
कई हिट फिल्में और जिस्म में आग लगाने वाले एल्बम
पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में जिस्म में आग लगाने वाले एल्बम की है। पवन सिंह की कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली है।