रियलिटी शो बिग बॉस में आया ट्विस्ट, मनु पंजाबी की हुई वापसी
- - Advertisement - -
बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। मनु की शो में वापसी हो गई हैं। लेकिन मनु के आते ही शो में एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, मनु को सीधे बिग बॉस के घर में नहीं भेजा गया है। बल्कि उन्हें प्रियंका जग्गा के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया है। बता दें कि मनु की मां का अचानक देहांत हो गया था। इसीलिए उन्हें बीच शो से बाहर आना पड़ा था।
मनु को देख चौंक गई प्रियंका
सीक्रेट रूम में मनु की एंट्री देख प्रियंका चौंक जाती है। इसी दौरान मनु प्रियंका को अपना बाहर जाने का कारण बताते हैं।
वैसे बिग बॉस का ये सप्ताह पूरी तरह से सरप्राइज से भरा हुआ है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मनु बुधवार को घर के अंदर प्रवेश करेंगे या हम ऐसा कह सकते हैं कि वो सीक्रेट रूम में प्रवेश करेंगे। दोनों को इस लिहाज से सीक्रेट रूम में रखा जाएगा ताकि वो साथी कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर पर नजर रख सकें।
ग़ौरतलब है कि मनु और प्रियंका से पहले स्वामी ओम को इस सीक्रेट रूम में रखा गया था। स्वामी ओम के सीक्रेट रूम से बाहर आने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स की शो के अंदर परेशानियां बढ़ गईं थी। अब मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा सीक्रेट रूम में होंगे।आने वाले दिनों में ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि शो के अंदर जबर्दस्त ड्रामा होने वाला है।
वैसे बिग बॉस के इस सीजन को बाकी सीजन की तुलना में ज्यादा रोमांचक माना जा रहा है। इसका कारण है शो में सेलिब्रेटी और कॉमनमैन का साथ में होना।
- - Advertisement - -