‘B’Day: मुंबई में न्यूड होकर दौड़ी थी ये मॉडल बाद में बनी गौरी माँ
1978 के दौर में कबीर बेदी मॉडलिंग में काफी फेमस थी। उनकी बॉडी और लुक को लेकर बड़े चर्चे रहते थे। तभी प्रतिमा उनसे मिली और उनकी तरफ आकर्षित हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। इस शादी के बाद उनके दो बच्चे पूजा और सिद्धार्थ थे।
प्रतिमा की बेटी पूजा बेदी को तो आज जानते ही है उनके बेटे सिद्धार्थ सीजोफ्रेनिया से पीढ़ित थे। जुलाई 1997 में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत ने प्रतिमा को अंदर तक हिला कर रख दिया था। 1998 में उन्होंने नृत्य से सन्यास लिया और अपना नाम बदलकर प्रतिमा गौरी रख लिया।
सन्यास के बाद वे हिमालय में घूमने के लिए निकल गई। अप्रैल 1997 में एक अखबार को दिए उनके इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘‘अब उनकी ज़िन्दगी हिमालय के पहाड़ों में गुजरेगी। कुछ महीनों बाद ही अगस्त में मानसरोवर यात्रा के दौरान भूस्खलन में दबकर उनकी मौत हो गई।