जल्द लांच होगी BMW की सुपर सस्ती बाइक
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। लग्जरी कारें और बाइक्स के लिए फेमस बीएमडब्ल्यू ने इंडियन मार्केट में बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए बाइक्स लवर्स को खुशखबरी दे दी है। जी हां बीएमडब्ल्यू एक बेहद सस्ती बाइक लांच करने वाला है। रॉयल एन्फील्ड की रेंज की ये बाइक अगले साल की शुरूआत में लांच हो सकती है। इस बाइक की कीमत करीब 2 लाख रूपए एक्सपेकटेड है।
ये फीचर्स है खास
यह बाइक KTM ड्यूक और पल्सर 400 जैसी कई दूसरी बाइक्स का मुकाबला करेगी।
BMW का यह G310R मॉडल 313cc के इंजन के साथ बाजार में आएगा।
बाइक के लुक्स की बात करें तो यह कहीं कम नही पड़ती।
सिटी में इसका माइलेज 30kmpl और हाइवे पर यह बाइक 35kmpl का माइलेज निकालती है।
टॉप स्पीड के मामले में यह 170km/hr की तेजी से दौड़ती है।
BMW ने इस बाइक में 2 चैनल ABS सिस्टम दे रहा है।
पिछले टायर में 300mm और अगले में 240mm का डिस्क ब्रेक लगा हुआ है।
158kg की इस बाइक में 34bhp का इंजन है जो 28nm टॉर्क जनरेट करता है।
BMW ने इसमें 6 स्पीड मेन्युअल/ऑटो ट्रांसमिशन दिया है।
G310R मॉडल सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -