शादी से पहले किसके लिए धड़का था धक-धक गर्ल का दिल
माधुरी दीक्षित उन दिनों फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में उन्हें सलमान खान और संजय दत्त के अपोजिट कास्ट किया था। फिल्म में तो संजय दत्त उनके प्यार में पागल हो गए थे लेकिन फिल्म के दौरान ही इन दोनों का रीयल प्यार भी पनप गया। फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार माधुरी ने संजय दत्त के लिए अनिल कपूर का साथ छोड़ दिया था उनके साथ काम करने से भी मना कर दिया था लेकिन माधुरी और संजय दत्त का ये रिश्ता ज़्यादा नहीं चल सका और कुछ ही समय में वो अलग हो गए। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक को लेकर बन रही मूवी में भी माधुरी और संजय के रिश्ते की बात सामने आई थी।
लेकिन जानकारी के मुताबिक माधुरी नहीं चाहती कि उनके इस रिश्ते को फिल्म में बताया जाए। उन्होंने फोन करके फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी से भी बात की थी। उनकी रिक्वेस्ट पर हीरानी ने फिल्म से माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के रिलेशन वाले सीन हटवा दिए।
- - Advertisement - -