बॉलीवुड के इस एक्टर ने भी रखा है करवाचौथ का व्रत
आज पूरे देशभर में करवा चौथ की धूम मची हुई है। महिलाएं पूरे उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रही है। अपने पति की लम्बी उम्र के लिए देशभर में हर सुहागन महिलाएं इस व्रत को करती है लेकिन भारत में ऐसे पुरूषों भी कमी नहीं है जो अपनी पत्नी के साथ करवाचौथ का व्रत रखते हों। अब बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश को ही ले लीजिए। हाल ही में दशहरे के मौके पर सगाई करने वाले नील ने अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है।
जी हां इस बात की जानकारी ख़ुद नील ने दी है। एक बयान में नील ने कहा ,’’रुक्मणि बहुत ही पारंपरिक लड़की हैं और मैं किसी भी तरीके से उनकी मदद करना चाहता हूं।’’ वहीं नील के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर एक पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नील अपनी मंगेतर को हैंक्राफ्टेड कुंदल बैंगल्स का एक जोड़ा भी गिफ़्ट में देंगे।
अगले साल नील करेंगे शादी
सूत्रों की मानें तो नील अगले साल की शुरुआत में ही रुक्मणि के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे, हमसफर के रूप में रुक्मणि को पाकर नील बेहद ख़ुश हैं। नील का मानना है कि रुक्मणि उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। बता दें कि रुक्मणि मुंबई की ही रहने वाली हैं और वह एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वहीं मशहूर बॉलीवुड सिंगर मुकेश के पोते नील भी मुंबई में ही रहते हैं।