Friday, September 8th, 2017 05:53:54
Flash

एंग्री यंग मैन से इस चॉकलेटी बॉय ने ली थी टक्कर




एंग्री यंग मैन से इस चॉकलेटी बॉय ने ली थी टक्करEntertainment

Sponsored




1973 में जब एक तरफ धर्मेंद्र और अमिताभ की फिल्मों के लोग दीवाने हो रहे थे। सायरा बानो की अदाए लोगों के दिलों को लुभा रही थी तभी साल के अंत में एक फिल्म रिलीज हुई जिसमें एक नया चॉकलेटी सा लड़का आया जो लड़कियों के दिलों में छा गया। इसकी स्माइल तो ऐसी थी कि उस जमाने की लड़कियां दीवानी हो उठी और सब उसके फैन हो गए। इस फिल्म के गाने तो ऐसे थे कि उस जमाने में क्या इस जमाने में भी हिट हैं ये फिल्म थी ‘बॉबी’ और हीरो था ‘ऋषि कपूर’। एंग्री यंग मैन के जमाने में एक चॉकलेटी हीरो की ऐसी एंट्री के लोग इस तरह दीवाने हुए कि आज भी कपूर खानदान के इस चिराग का नाम चल रहा है। 4 सितंबर को ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर हम बताने जा रहे है उनके बारें में कुछ ख़ास बातें….

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। ऋषि कपूर की फिल्मी फैमेली बैकग्राउंड से थे तो उन्हें फिल्मों में आने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। ऋषि कपूर के पिता राज कपूर तथा माँ कृष्णा राज कपूर है। वे तीन भाई थे जिसमें ऋषि कपूर मंझले है। उनके दो भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर है जो उनकी तरह फिल्मों में अभिनेता है।

>> बॉबी से पहले ही किया डेब्यू
एक अभिनेता के तौर पर ऋषि कपूर पहली बार फिल्म ‘बॉबी’ में नज़र आए थे। लेकिन उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ थी इस फिल्म में वे अपने पिता राज कपूर के बचपन का रोल निभाते नज़र आए थे। कपूर फैमेली बॉलीवुड में काफी फेमस है और इनका काफी योगदान भी हैं इनके पिता राज कपूर ने काफी हिट फिल्में भी दी है अपने आस-पास के फिल्मी माहौल के कारण उन्हें बचपन से ही फिल्मों में रुचि थी।

Rishi kapoor

ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में दर्जनों फ़िल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। हालंकि ऋषि कपूर अभी बॉलीवुड में एक सक्रीय अभिनेता हैं। ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयोँ के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की।

>> शादी
ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। बता दें, ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है। बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।

rishi1

>> फ़िल्मी करियर
फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ’मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया थी। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दी। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया हैं।

24ranbir-kapoor2

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चले निर्देशित की।

ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनकी खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया। इस फिल्म के ऋषि कपूर ने फिल्म -डे में डी-कंपनी के गोल्ड़मैन का किरदार निभाया। जो दर्शकों के बेहद भाया।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories