ग्लैमरस बेटी के साथ शाहरूख से मिलने पहुंचे संजय कपूर
आज बॉलीवुड के किंग शाहरूख ख़ान अपना 51 वां बथडे मना रहा हैं। देशभर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। अब यह संयोग ही कहे कि आज ही के दिन बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर का भी बर्थडे है। फ़िल्मों से करीब-करीब गायब हो चुके अभिनेता संजय कपूर बुधवार को अपनी बेटी शनाया के साथ शाहरूख की पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में लगभग सभी की नज़रें शनाया पर टिकी हुई थी। इसका कारण यह था कि शनाया बहुत ही ख़ूबसूरत नज़र आ रही थी।
बॉलीवुड में हो सकती है शनाया की एंट्री
सूत्रों के अनुसार अब शनाया का इरादा भी बॉलीवुड में एंट्री लेना है। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। वैसे शनाया की कजिन बहनें सोनम कपूर और रिया कपूर इस ग्लैमर इंडस्ट्री में पहले से छाई हुई हैं और वहीं अर्जुन कपूर जैसे भाई भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर बैकग्राउंड तो तगड़ा है, अगर शनाया बॉलीवुड में कदम रखना चाहें तो सपोर्ट करने वाले कई सितारे हैं।
अगली स्लाइड में देखिए शनाया की खूबसूरत तस्वीरें