फोर्ब्सः शाहरूख-अक्षय कर रहे जबरदस्त कमाई, जानिए टॉप 10 में हैं और कौन
बॉलीवुड के ’किंग यानी शाहरूख खान’ और ’मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार’ ऐसे सिलेब्रिटी में शामिल हो चुके हैं जो 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्रिटी में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट हैं। 2016 में उनकी कुल कमाई 17 करोड़ डॉलर रही।
शाहरुख 3 करोड़ 30 लाख डॉलर (करीब 221 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ लिस्ट में 86जी, जबकि अक्षय 3 करोड़ 15 लाख डॉलर (करीब 211 करोड़ रुपए) की कमाई के साथ 94जी नंबर पर रहे। और तो और फोर्ब्स ने कहा कि शाहरुख लगातार हिट फिल्मों के जरिए बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। फोर्ब्स ने कहा हालांकि अक्षय कुमार 2015 में 76वें स्थान से फिसलकर 94वें स्थान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स की मानें तो अक्षय ने बाइक और गोल्ड लोन के एडवर्टिजमेंट से भी कमाई की है।
फोर्ब्स ने कहा कि सर्वाधिक कमाई करने वाले विश्व के 100 सिलेब्रिटी ने जून 2015-2016 में पांच अरब 10 करोड़ डॉलर के अग्रिम कर का भुगतान किया। फोर्ब्स ने कहा कि इस सूची में भौगोलिक विविधता तो बहुत है लेकिन यह सूची मनोरंजन जगत में मिलने वाले धन में अंतर को रेखांकित करती है क्योंकि सूची में मात्र 15 महिलाएं शामिल हैं जबकि पिछले साल इसमें 16 महिलाओं ने जगह बनाई थी।
इस सूची में ब्रितानी गायिका अडेल नौवें, चीनी अभिनेता जैकी चैन 21वें स्थान पर हैं। हॉलीवुड के हास्य कलाकार केविन हर्ट छठे, अभिनेता डवेन जॉनसन 19वें,रिएलिटी टीवी शो स्टार किम करदाशियां 43वें और ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस 50वें स्थान पर हैं।
टॉप टेन में कौन-कौन हैं शामिल
नाम | कमाई (मिलियन डॉलर) |
1. टेलर स्विफ्ट, म्यूजिशियन | 170 |
2. वन डायरेक्शन, बैंड | 110 |
3. जेम्स पैटर्सन, ऑथर | 95 |
4.फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 88 |
5. डॉ. फिल मैक्ग्रा, टीवी पर्सनैलिटी | 88 |
6. केविन हर्ट, कॉमेडियन | 87.5 |
7. हॉवर्ड स्टर्न, रेडियो/टीवी पर्सनैलिटी | 85 |
8. लियोन मैसी, फुटबॉलर | 81.5 |
9. एडली. म्यूजिशियन | 80.5 |
10. रश लिम्बॉ, टॉक शो एंकर | 79 |