रणवीर नहीं इनकी बांहों में दिखीं दीपिका, देखें वीडियो
- - Advertisement - -
बॉलीवुड से हॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म XXX द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें दीपिका काफी कम समय के लिए नजर आई, जिससे उनके चाहने वाले काफी नाराज हो गए। अब दीपिका ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। बता दें कि इस वीडियो में वो रणवीर नहीं बल्कि दूसरे एक्टर की बांहों में नजर आ रहीं हैं। इनकी बांहों में दीपिका
इस वीडियो में दीपिका एक्टर विन डीजल की बांहों में दिख रही हैं। इसके अलावा वे एक्शन सीन्स करती हुई भी नजर आ रही हैं। डीजे कारूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका सेरेना हंगर की भूमिका में नजर आएंगी। दीपिका सेट पर बाकी कोस्टार्स के साथ चिल करती नजर आ रही हैं।
वर्ष 2002 में फिल्म ‘XXX’ और 2005 में आई ‘ XXX: स्टेट ऑफ़ द यूनियन’ के बाद ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ तीसरी फिल्म है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। फिलहाल दीपिका बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भी बिजी होनेवाली हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -