सेल्फी क्वीन ‘गुल’ बनीं पायलट, अब आसमां में उड़ाएंगी जहाज
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। मॉडलिंग, एॅक्टिंग, पॉलिटिशियन के बाद गुल पनाग अब नया करनामा करने जा रही हैं। जी हां अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड के सबसे क्यूट डिंपल वाली लड़की और पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग अब पॉयलट बन गई हैं। आपको बता दें कि गुल पनाग को लाइसेंस मिल चुका है अब वो आराम से हवाई जहाज उड़ा सकती हैं।
मिला ऑफिशियल लाइसेंस
इस बात की जानकारी खुद गुल ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेन के आगे पायलेट के कपड़े में अपनी फोटोज शेयर की है साथ ही उन्होंने अपने लाइसेंस की फोटो भी डाली है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने सभी परीक्षा पास कर ली है साथ ही एक हवाई जहाज उड़ाने के लिए सभी आवश्यकताओं को भी पास कर लिया है। मेरे पास अब हवाई जहाज उड़ाने का तकनीकी ज्ञान है।’ इस लाइसेंस को हासिल करने के बाद पनाग काफी उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने बताया है कि मैंने अपने अभिनय और मॉडलिंग के व्यस्त शेड्यूल से इसके लिए समय निकाला है।
कौन गुल पनाग
गुल बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गुल पनाग का बॉलीवुड करियर बहुत शानदार नहीं रहा है। 2003 में फिल्म ’धूप’ से उन्होंने बॉलीवुड करियर शुरू किया। लेकिन उन्हें पहचान मिली 2006 में आई नागेश कुकुनूर की फिल्म ’डोर’ से। वह डोर, धूप, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, स्ट्रेट और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गुल आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह चंडीगढ़ की ही रहने वाली हैं, पर उनका बचपन कई शहरों में बीता।
सोशल मीडिया पर रहती एक्टिव
उनकी ट्विटर प्रोफाइल पर ’सेल्फी’ फोटोज की भरमार है। इन फोटोज को देखकर लगता है कि वह खुद अपनी बहुत बड़ी फैन होंगी। 13 मार्च 2011 को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी कर ली। गुल ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से उन्होंने मैथमैटिक्स में ग्रेजुएशन की। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। 1999 में गुल पनाग मिस इंडिया बन गईं। कंपटीशन में उन्हें ’मिस ब्यूटिफुल स्माइल’ का खिताब भी दिया गया।

खुशी का ऐसा इजहार तो जरूरी है।

फ्लाइट वाली सेल्फी

अब मैं बनूगीं ‘उड़न परी’

गुल के यूनिफॉर्म पर स्ट्राइप लगाते ऑफिसर

गुल अब प्राइवेट प्लेन को ऑफिशियली उड़ा सकती हैं।

गुल की खुशी ये तस्वीर बयां कर रही है।

गुल के लिए यह बड़ा दिन है

अपनी इस खुशी को गुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

गुल ने पोस्ट की तस्वीर
- - Advertisement - -