लड़का होगा या लड़की ? बेबो का जवाब
जब से मीडिया में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान की प्रेग्नेंसी की ख़बरें आना शुरू हुई है, तब से उनके फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि बेबो किसको जन्म देगी। लड़के को या लड़की को? आलम यह है कि बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस जहां भी जाती है तो उनसे यही सवाल पूछा जाता है। इस बात का ख़ुलासा ख़ुद करीना ने किया है। इस सवाल पर करीना ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इस सवाल को पूछना कि ”मैं किसको जन्म देने वाली हूं मेरी पर्सनल लाइफ में दखल देने जैसा लगता है।” बेबो ने कहा कि सैफ और मुझसे यही पूछा जाता है कि क्या आपने पता लगा लिया है कि यह लड़का है या लड़की? इस पर मुझे कहना पड़ता है कि ”माफ़ कीजिए , इससे क्या फर्क पड़ता है।” दरअसल बेबो देश में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल सिटीजन मूवमेंट इन इंडिया का समर्थन करने के लिए एक इवेंट में पहुंची थी। इसी इवेंट में उन्होंने ये बात कहीं।
मैंने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है
करीना ने आगे कहा कि मैं भी संतान के तौर पर एक लड़की हूं और मैं एक लड़की को ही संतान के तौर पर जन्म देना पसंद करूंगी। मैंने अपने माता-पिता के लिए शायद एक बेटे से बढ़कर किया है। वैसे आपको बता दें कि इस ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का उद्घाटन मुंबई में 19 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा जैसे कई कलाकार शामिल होंगे।