ड्रग्स केस में ममता कुलकर्णी को पुलिस ने बनाया आरोपी
शनिवार को ठाणे पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी दो हजार करोड़ रूपएं के ड्रग्स रैकेट केस के माफिया विकी गोस्वामी की साथी आरोपी हैं। पुलिस ने ममता के खिलाफ गिरफ्तार आरोपियों ने बयान दिए हैं कुछ सबूत भी पुलिस के पास मिले है।
दरअसल पुलिस को काफी दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पर शक था कि वे ड्रग तस्करी में गिरफ्तार विकी गोस्वामी की बराबर की साथी है। पुलिस इसी को लेकर सबूत जुटाने में लगी हुई थी। विकी गोस्वामी ममता को अपनी पत्नी बताता है जबकि ममता ने इस बात से इनकार किया है। विकी और ममता के खिलाफ ड्रग्स स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया था। इंटरनेशनल मार्केट में इस ड्रग की कीमत दो हजार करोड़ रूपए बताई है। विकी को पिछले महीने केन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब वो केन्या की जेल में बंद है।
कौन है विकी
विकी का ड्रग क्राइम में लंबा इतिहास रहा है। उसे 1997 में दुबई में ड्रग की स्मगलिंग में अरेस्ट किया गया था। यहां उसे 15 साल की सजा हुई थी। उसके बाद वह ममता के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी रहने चला गया था। केन्या में भी इस पर कई केस चल रहे हैं। यूएस और ठाणे पुलिस को भी विकी की ड्रग स्मगलिंग में तलाश है। केन्या में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में बकताश अकाशा भी शामिल है। उसे केन्या का सबसे बदनाम ड्रग माफिया माना जाता है। एक और ड्रग तस्कर इब्राहिम अकाशा का बेटा भी गिरफ्तार किया गया है। इब्राहिम की मौत हो चुकी है। केन्या की कोर्ट ने विकी को बकताश अकाशा का खास मददगार बताया है।