राखी सावंत को किया पुलिस ने गिरफ्तार, महर्षि वाल्मिकी के बारे में किया था कमेंट
राखी सावंत अक्सर विवादित बयान देने को लेकर चर्चाओं में रहती है लेकिन इस बार उनका कॉन्ट्रोवर्सियल कमेंट उन्हीं पर भारी पड़ गया। राखी सावंत को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।
अक्सर विवादों में रहने वालीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। पुलिस राखी को पंजाब लाने की तैयारी में है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, ’ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वॉरंट के साथ मुंबई पहुंचा था। अदालत की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है। जानकारी के मुताबिक राखी सावंत ने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि पहले डाकू थे और फिर संत हो गए, इसी तरह सिंगर मीका सिंह भी बदल गए हैं और अब अच्छे हो गए हैं।
- - Advertisement - -