रजनीकांत के साथ रोमांस कर चुकी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
- - Advertisement - -
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली 22 जुलाई को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस राधिका आप्टे रोमांस करते नजर आ रहीं हैं। वैसे तो रजनीकांत ऐसे एक्टर है जिन्होंने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेर्स के साथ रोमांस कर चुके हैं। शायद इसीलिए आज भी नई ऐक्ट्रस उनके साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड की एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ रोमांस किया…
राधिका आप्टे राधिका आप्टे रजनीकांत से 34 वर्ष छोटी हैं लेकिन पर्दे पर ये सिर्फ एक नंबर है क्योकि साउथ के ये सुपरस्टार जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो युवाओं को भी वो नर्वस कर देते हैं।
सोनाक्षी सिंहा सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा ने फिल्म ’लिंगा’ से दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा था। सोनाक्षी का कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है। लेकिन फिर भी वह बहुत खुश हैं कि उन्हें रजनीकांत के साथ अभिनय करने का मौका मिला है। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत का कहना था कि अपने से उम्र में 36 साल छोटी सोनाक्षी के साथ रोमांस करते हुए उन्हें काफी अजीब लग रहा था।
दीपिका पादुकोणफिल्म कोचादइयां में रजनीकांत को बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया था। दीपिका ने भी दक्षिण भारतीय सिनेमा में पहली बार इसी फिल्म से कदम रखा था। दीपिका ने बताया कि फिल्म में काम करना उनके लिए एक शानदार एक्सपीरियंस था।
ऐश्वर्या राय
दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘रोबोट’ में काम करते नजर आए थे। फिल्म में दोनों के बीच काफी रोमांटिक सीन थे जिसके लिए रजनीकांत ने अपने लुक्स पर खास ध्यान दिया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी उम्र के बीच का अंतर पर्दे पर नजर आए।
मनीषा कोईरालाफिल्म बाबा में रजनीकांत को बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
रेखाबॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने भी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ बुलन्दी, फूल बनें अंगारे और भ्रष्ट्राचार जैसी हिट फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा गया था। खास बात तो ये थी की इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
रीना रॉयबॉलीवुड एक्ट्रेस रीना के साथ भी सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म अंधा कानून में रोमांस किया था।
जीनत अमानबॉलीवुड फिल्म मेरी अदालत में रजनीकांत ने हॉट एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ रोमांस किया था।
श्रीदेवीबॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और सुपरस्टार रजनीकांत दोनों ही तमिल और हिंदी फिल्मों एक साथ नजर आ चुकें हैं। लेकिन उनकी हिंदी फिल्म चालबाज के लिए दोनों को बहुत पसंद किया गया था।
- - Advertisement - -