सालों बाद अलग हो रहा बॉलीवुड का ये पॉवर कपल
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड का सबसे पॉवर कपल माना जाने वाला 18 साल की शादी के बाद अलग होने जा रहा है। जी हां बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के तलाक की खबर इस साल की शुरूआत से ही चल रही है। लेकिन तमाम अटकलों के बाद आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते अरबाज-मलाइका को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपने-अपने वकीलों से मिलते देखा गया। अब अरबाज-मलाइका को काउंसिलिंग सेशन के लिए कोर्ट में बुलाया जा सकता है। हालाँकि दोनों के घरवालों ने सुलह करवाने की कोशिश भी की। तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार अरबाज और मलाइका को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था। पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -