दोबारा हनीमून पर हैं बिपाशा-करण, साथ में कर सकते हैं TV शो को होस्ट
शादी के तीन महीने होने को आए हैं मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का हनीमून टाइम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों ने एक बार फिर हनीमून के लिए ब्रेक लिया है। दोनों ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है। जिसे देख लगता है वो दोबारा हनीमून पर निकल गए हैं।
इस फोटो में करण वाइफ बिपाशा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि करण ने इस बात की जानकारी नहीं दी हैं कि वो वेकेशन में कहां गए हैं। इस करण ने लिखा है, “तुम दुनिया की सबसे क्यूट, स्टीव, अडोरबल और गॉजर्स शख्स हो”।
बिपाश ने इस फोटो को री-ट्वीट किया और लिखा, “प्रेम कहानियां में मेरा विश्वास जगाने के लिए थैंक्यू”।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड का ये न्यू मैरिड कपल एक साथ TV शो को होस्ट करते नजर आ सकता हैं। चर्चा है कि एक ट्रैवेल शो के प्रोड्यूसर ने दोनों को एक साथ काम करने का ऑफर दिया है, वो भी एक साथ दो शो का ऑफर। ।” बिपाशा ने इसकी पुष्टि करते हुए इतना जरूर कहा, “ये ऑफर मिला है, लेकिन कुछ चीजें तय होना अभी बाकी हैं। करण के साथ ये शो बेहद फनी होने वाले हैं।”
बिपाशा और करण ने 2015 में प्रदर्शित फिल्म फिल्म ’अलोन’ में साथ काम किया था। यह फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन असल जिंदगी में उनकी जोड़ी हिट हो गई।आपको बता दें कि 30 अप्रैल को हुई इनकी शादी में बच्चन फैमिली से लेकर शाहरुख और सलमान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। शादी में बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रैंड डिनो भी नजर आए थे।