इन बॉलीवुड सितारों के लिए 2016 रहा ब्रेकअप ईयर
- - Advertisement - -
5. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
सलमान के भाई अरबाज खान के लिए भी ये साल ब्रेकअप वाला ही समझो। इस साल मलाइका का उनसे विवाद हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। मलाइका ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी है लेकिन अरबाज अभी भी इस रिश्ते को बचाने के लिए बने हुए है।
6. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर
फिल्म ‘आशिकी 2’ फेम आदित्य और श्रद्धा के बीच भी अलग होने की ख़बरें 2016 में ही आई थी। आशिकी 2 से हिट हुआ ये कपल रीयल कपल भी बन गया था लेकिन श्रद्धा कपूर ने आदित्य से ब्रेकअप कर लिया। कुछ दिन पहले ही ख़बर आई थी कि वे अब फरहान अख्तर को डेट कर रही है और लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है।
7. फरहान अख्तर और अधूना
बॉलीवुड फिल्ममेकअर और एक्टर फरहान अख्तर ने भी अपनी वाइफ अधूना से रिश्ता तोड़ दिया। फरहान ने करीब 15 साल तक चले इस रिश्ते का अंत कर दिया। फरहान का रिश्ता टूटने के पीछे क्या वजह थी ये तो अभी तक सामने नहीं आ सकी हैं लेकिन फरहान का नाम बाद में श्रद्धा कपूर के साथ जरूर जोड़ा गया था और दोनों के लिव इन में रहने की ख़बरें भी सामने आई थी।
8. पुलकित सम्राट और श्वेता
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट भी इस साल अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। पुलकित अपनी वाइफ श्वेता से इस साल अलग हो गए। गौरतलब है कि श्वेता सलमान की मुंहबोली बहन है। ख़बरों के मुताबिक इन दोनों के अलगांव की वजह यामी गौतम को बताई जा रही हैं। यामी और पुलकित दोनों ही फिल्म ‘सनम रे’ में साथ नज़र आए थे।
- - Advertisement - -