बॉलीवुड की कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने अपने मृत्यु के बाद अपने अंग डोनेट करने की घोषणा की है। अब इसमें एक और सिलेब्रिटी का नाम भी जुड़ गया है। वो है कृति सेनन। कृति ने भी अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखें डोनेट करने की घोषणा कर दी है। उनकी आंखों से अगर कोई दुनिया देखेगा तो इससे अच्छी बात उनके लिए आखिर क्या होगी।
कृति बताती हैं कि वो ये काम काफी समय से करना चाहती थीं, लेकिन फैमिली से डिस्कस के बाद उन्होंने ये डिसीजन ले पाया है। मैं बचपन से ही कुछ ऐसा करना चाहती थी, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके। ये काम करके मैं खुद पर गर्व महसूस कर सकती हूं। उन्होंने सभी को नेत्रदान करने का संदेश भी दिया। आपको बता दें कि कृति से पहले प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बॉडी के सभी अंगों को दान कर चुकी हैं।
एश्वर्या राय ने भी अपनी आंखें दान की हैं।
आमिर खान ने भी अपनी बॉडी के सभी पाट्र्स डोनेट करने का फैसला किया है।
वहीं अमिताभ और जया बच्चन ने भी अपनी आंखें डोनेट कर दी हैं। सुनील शेट्टी भी अपनी आंखें पहले से ही दान कर चुके हैं।