ऐसा क्या कहा तन्मय ने प्रियंका को जो भड़क गए फैंस
नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि कॉमेडियन तन्मय भट्ट आदत से मजबूर हैं, वो आए दिन सेलेब्रिटीज का मजाक उड़ाते रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर कोई और बल्किन बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। जी हां तन्मय ने प्रियंका का मजाक बनाते हुए एक ऐसा ट्वीट किया, जिस पर उनके फैन्स भड़क गए हैं। हालांकि प्रियंका ने भी तन्मय को करारा जवाब दे दिया है।
इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धूम मचा रही प्रियंका के लिए तन्मय ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, प्रियंका का नाम जब भी मेरे जहर में आता है तो अपने आप उसका उच्चारण ‘Priyaaaanka Chopruh’ हो जाता है।
When I say @priyankachopra’s name in my head I now automatically pronounce it like “Priyaaaanka Chopruh”
— Tanmay Bhat (@thetanmay) July 27, 2016
फिर क्या इसके बाद प्रियंका भी कहां चुप बैठने वाली थीं उन्होंने कहा, एक्सेंट तो मेरी बोली में आना चाहिए तन्मय तुम्हें क्या हो गया है?
I’m supposed to have the accent @thetanmay what happened to u? Lol https://t.co/xwu6a5KWhi
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 27, 2016
इसके बाद प्रियंका ने और ट्वीट करते हुए कहा कि, ये एक मजाक था। मेरे और उनके बीच में। कॉमेडी मनोरजन करने का एक अच्छा तरीका है।
Guys it was a joke!! From me and him!! Comedy is the smartest form of entertainment!and @thetanmay has it down!xoxo https://t.co/aXDQhD5VhS
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 27, 2016
भड़क गए फैंस
भले ही प्रियंका ने ये सब मजाक लिया हो लेकिन उनके फैंस को तन्मय की ये हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी निंदा करना शुरू कर दिया। इसके बाद तन्मय ने एक और ट्वीट में अपनी सफाई देते हुए कहा, पीसी फैंस क्यों मुझपर चढ़ रहे हो ये उनके सम्मान में ही था। क्या हो गया है आप लोगो को।
PC fans, kyu mujhpe chadh rahe ho, it was meant to be a compliment what is wrong with some of you smh
— Tanmay Bhat (@thetanmay) July 27, 2016
गौरतलब है कि, अभी कुछ ही समय पहले की बात है, जब एआईबी ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें तन्मय गायिका लता मंगेशकर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। इस पर काफी बवाल हुआ था। बॉलीवुड के काफी लोगों ने तन्मय की खुले शब्दों में निंदा की थी।