फ्रेंडस के साथ चिल कर रहीं काजोल की प्रिटी बेटी
मुंबई। श्रीदेवी की बेटियां, शाहरुख खान के बेटे आर्यन, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और सैफ अली खान की बेटी सारा के अलावा एक और टीनएज स्टार किड है, जिसे आप शायद ही इग्नोर कर पाएं। ये हैं काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा। न्यासा अब धीरे-धीरे सुर्खियों में आने लगी हैं। हाल ही में एक बॉलीवुड फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यासा की फोटो शेयर की है। न्यासा फिलहाल 13 साल की हैं और स्टार किड होने का एटिट्यूड उनमें कभी भी नजर नहीं आता।
इसमें न्यासा रेड टॉप और ब्लू जींस में काफी प्रिटी नजर आ रही है। न्यासा के साथ उनकी फ्रें भी है। इससे पहले भी न्यासा की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। हाल ही में न्यासा ने मम्मी काजोल के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। यह फोटो न्यासा ने खुद खींची थी। न्यासा ज्यादातर मौकों पर अपने पापा अजय देवगन के साथ ही नजर आती हैं जबकि इस उम्र के स्टार किड्स इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण छाए रहते हैं।
अजय देवगन और काजोल दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटा युग और बेटी न्यासा। 2003 में जन्मीं न्यासा अब 13 साल की हो चुकी हैं और उन्हें पढ़ने का बहुत शौक है। इतना ही नहीं, वे तैराकी का शौक भी रखती हैं। एक बार काजोल ने बताया था, “न्यासा जहाज को एक बहुत बड़ा प्लेग्राउंड समझती थी और दिन भर उसमें इधर से उधर दौड़ती रहती थी।