हैक हुआ रितिक रोशन का FB अकाउंट, हैकर ने की छेड़छाड़
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। बॉलीवुड में माचोमैन के नाम से फेमस एक्टर रितिक रोशन की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जी हां पहले तलाक बाद में और उसके बाद कंगना रनौट के साथ विवाद। हाल में मोहनजो दड़ो का बॉक्स ऑफिस पर असफल रहना। अब वो एक और मुश्किल में पड़ गए हैं जी हां इस बार वो साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं।
दरअसल रितिक का फेसबुक अकाउंट सोमवार को किसी हैकर ने हैक कर लिया। रितिक रोशन के खाते को हैक करने वाले हैकर ने रितिक रोशन के फेसबुक पन्ने पर अपनी कुछ लाइव फोटो भी अपलोड कर दीं। हालांकि, कुछ समय बाद एक्टर रितिक रोशन ने इसकी जानकारी फेसबुक के जरिए ही दी। जानकारी देते हुए रितिक रोशन ने लिखा कि किसी लड़के ने उनके फेसबुक पेज हैक कर लिया था। हालांकि, अब सब कुछ कंट्रोल में आ चुका है।
रितिक रोशन के फैन उस समय हैरत में पड़ गए जब अचानक रितिक रोशन की डीपी एक अजनबी लड़के की फोटो के साथ तबदील हुई। नतीजन, फोटो में कुछ ही देर में तीन हजार के करीब लोग जुड़ गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद यह रितिक रोशन के किसी फैन में ऐसा किया होगा, जो हैकिंग की दुनिया में कदम रख रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले रजनीकांत, नितिन, टॉम हिडलस्टोन के सोशल अकाउंट भी हैकरों का शिकार हो चुके हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -