Looks Shockingly: Bollywood की इस अभिनेत्री का बदला चेहरा, पहचान नहीं पाएंगे आप
सर्जरी कराना आजकल ट्रेंड बन गया है। जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा सहित कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने सर्जरी का सहारा लिया। लेकिन बता दें कि इस लिस्ट में अब एक नाम जुड़ गया है दरअसल बॉलीवुड से लंबे समय से गायब एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने सर्जरी कराई है। खास बात तो ये हैं कि आयशा अब पहले से काफी अलग दिखने लगी हैं वो वैसे नहीं दिखतीं जैसी आप उन्हें हमेशा से देखते आए हैं।
गौरतलब है कि आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में डेब्यू 2004 में आई फिल्म ’टारजन द वंडर कार’ से किया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। फिल्म ‘डोर’ आयशा के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट से कम नहीं थी। फिल्म में वो बहुत ही कम उम्र की विधवा बनी थीं और उन्हें एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया था।
बता दें कि आयशा ने कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है। आयशा ने 2009 में पॉलिटिशियन अबू फरहान आजमी से शादी की थी और उसी साल वह सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में दिखी थीं। फरहान मुंबई में रेस्त्रां चलाते हैं। आयशा का एक बेहद क्यूट बेटा मिकाइल है जो फिलहाल 2 साल का हैं। गौरतलब है कि मिकेल का जन्म 2013 में हुआ था।