अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली देसी गर्ल सुर्खियों में हैं। जी हां देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अपनी हॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटी हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म ’बाजीराव मस्तानी’ थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब प्रियंका टीवी शो ’क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ’बेवॉच’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
- - Advertisement - -
पढ़िए : देसी गर्ल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार हुआ लीक
दरअसल प्रियंका ने बताया कि कुछ साल पहले एक बड़े ब्रांड के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट हुआ। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत उनके सामने प्रेग्नेंट ना होने की शर्त रखी गई। इसे पढ़कर प्रियंका ने मेकर्स को करारा जवाब दिया।
पढ़िए : इनरवियर्स दिखाने में आती है शर्म..
उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी की वजह से प्रोजेक्ट खत्म करना बिलकुल ठीक नहीं है। प्रियंका ने मेकर्स से कहा कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर सकती हैं। इस शर्त की वजह से उनका मेकर्स के साथ बहुत झगड़ा हुआ। आखिर में मेकर्स को हार माननी पड़ी।
तब जाकर प्रियंका ने कहा कि अगर वो प्रेग्नेंसी की वजह से ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं तो उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकते हैं। अगर वो काम कर लेती हैं और मेकर्स इससे संतुष्ट नहीं होते तो वो खुद ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर देंगी।
पढ़िए : जिनके पारदर्शी कपड़ों में दिखा सबकुछ
- - Advertisement - -