OMG: तलाकशुदा हैं बॉलीवुड की क्वीन
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। उनकी सुर्खियों पर होने की खबर रितिक रोशन के साथ का विवाद नहीं बल्कि कुछ और ही है। अब खबर है कि कंगना रनोट तलाकशुदा हैं। ये खबर पढ़कर चौंक गए ना आप, अब आप सोच रहे होंगे कि अगर कंगना ने शादी की नहीं तो उनका तलाक कैसे हो सकता है।
दरअसल, कंगना बहुत जल्द हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ में नजर आने वाली हैं जिसमें कंगना भावनात्मक रूप वाले किरदार में नजर आएंगी, मतलब तलाकशुदा महिला का रोल निभाती नजर आएंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना फिल्म में 30 वर्षीय तलाकशुदा प्रफुल पटेल की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अटलांटा में चल रही है।
सूत्रों ने बताया कि वह पहली बार इतना संजीदा चरित्र निभा रही हैं। वह हर चीज पर वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हैं। किरदार की तैयारी के लिए कंगना अपनी बोली और शारीरिक भाषा पर काम कर रही हैं। इस बीच 29 वर्षीय कंगना विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -