मेरी वजह से ऐश इतनी खूबसूरत : रेखा
ऐश्वर्या राय ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी सुंदरता के लिये पहचानी जाती हैं। आज एश की उम्र 42 साल की हो चुकी है पर फिर भी वह आज कल की आम 20 साल की लड़कियों को खूबसूरती के मामले में टक्कर दे सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की खूबसूरती का राज क्या है? हम आपको बताते हैं उनकी खूबसूरती का राज। दरअसल मुंबई में शनिवार रात फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स आयोजित किया गया। जहां ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के राज से पर्दा उठा है। इस अवार्ड समारोह की शाम ऐश्वर्या ब्लैक गाउन में आई थी, ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
इस अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या को मोस्ट ग्लैमरस फीमेल स्टार के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड बॉलीवुड की एक और हुस्न की मलिका रेखा ने दिया। अवॉर्ड देते समय रेखा ने ही ऐश्वर्या की खूबसूरती के पीछे का राज बताया।
रेखा ने कहा, ‘ऐश जब पैदा होने वाली थीं, तो उनकी मां लगातार मेरी फोटो देखती रहती थीं और देखिए नतीजा सामने है।’ रेखा ने यह बात मजाक करते हुए कही थी। रेखा और ऐश्वर्या के बीच की कैमेस्ट्री हमेशा से ही अच्छी रही है। अब रेखा का यह मजाकिया अंदाज दोनों के बीच की मजेदार कैमेस्ट्री को भी दर्शाती है।