किसे किस कर रही सलमान की हीरोइन
सलमान खान की पहली हीरोइन तो कोई नहीं भूला होगा? पतली आवाज के साथ चेहरे पर भोलापन। बात हो रही है भाग्यश्री की। जिन्होंने मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखा था। 47 साल की भाग्यश्री इन दिनों वेकेशन पर हैं। वो पति हिमालय दसानी के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। इस वेकेशन की कई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। खास बात तो ये है कि वेकेशन के दौरान एक फोटो में वो अपने पति हिमालय को स्मूच करती दिख रही हैं। इस फोटो के बारे में भाग्यश्री ने लिखा, “Love is in the air….. under the champa tree. Desi mistletoe”
गौरतलब है कि, मैंने प्यार किया ब्लॉकबस्टर होने के बाद ही भाग्यश्री ने प्रोड्यूसर हिमालय से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म कैद में है बुलबुल में काम किया। लेकिन ना फिल्म चली और ना ही भाग्यश्री का करियर। इक्का दुक्का फिल्में करने के बाद वो परदे से गायब हो गईं। वैसे भी ये इंडस्ट्री उनके लिए नहीं थी। बता दें कि, भाग्यश्री को आखिरी बार टीवी शो लौट आओ तृषा में देखा गया था।